स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

मैजेंटा और पर्पल की रोमांचक जीत, कैवल्य और आर्यन बने मैच के हीरो

मैजेंटा और पर्पल की रोमांचक जीत, कैवल्य और आर्यन बने मैच के हीरो
  • द्वितीय सार ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैजेंटा ने सैफायर को दो विकेट, पर्पल ने पीच को आठ रन से हराया

लखनऊ। सीएएल द्वारा एसएमआर ग्राउंड पर खेली गयी द्वितीय सार ट्रॉफी (स्व. नीरू कपूर स्मृति) अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में मैजेंटा अंडर 12 और पर्पल अंडर 12 अपने अपने मैच जीते। पहले मैच में मैजेंटा ने सैफायर को दो विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले में पर्पल ने पीच को आठ रन से शिकस्त दी।

पहले मुकाबले में सैफायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 94 रन बनाए। टीम से माधव मिश्रा ने सर्वाधिक 25, शिवांश चौधरी ने 19 और बलराम ने 10 रन बनाए। मैजेंटा की ओर से कैवल्य राजपाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। वेदांश ने तीन विकेट लिए, जबकि दियान खान और अक्षदीप नाथ को एक-एक मिला।

95 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैजेंटा ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 95 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीत लिया। सिद्धांत यादव ने 35 रन, सैलांश निगम ने 20 और ध्रुव ने 14 रन का योगदान दिया। सैफायर से युवराज ने चार विकेट चटकाए, जबकि समृद्ध यादव, माधव मिश्रा और शिवांश चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। कैवल्य राजपाल मैन ऑफ द मैच बने।

दूसरे मुकाबले में पर्पल अंडर 12 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए। आरव ने 49, अभय प्रताप यादव ने 48 और आर्यन यादव ने 36 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। पीच से रेमांक ठाकुर,अर्श और साक्षम ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में पीच अंडर 12 ने 24.3 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। सनम जौहर ने सर्वाधिक 108 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुंज शर्मा ने 15 और अर्श ने 13 रन बनाए। पर्पल के लिए सारांश पांडेय ने दो विकेट लिए, जबकि पार्थ पांडेय, आर्यन यादव, आरव और अभिमन्यु सिंह को एक-एक विकेट मिला। आर्यन यादव को मैन ऑफ द मैच मिला।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें