स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थलपटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपापरौवा गांव में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराजमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियानबीजेपी को बड़ा झटका: प्रदीप पांडेय समेत तीन नेता सपा में शामिलबरेली में पीईटी की दोनों पालियों में 14,035 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 6,653 रहे अनुपस्थितएसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएंमहा योग ध्यान कुंभ में गौरंग दास प्रभु ने दिया मानसिक शांति का संदेशचारधाम यात्रा से पहले तैयार हो सकती है सिलक्यारा-पोलगांव सुरंगकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका की कार्यशैली की बाबा हठयोगी ने की सराहनाचुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थलपटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपापरौवा गांव में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराजमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियानबीजेपी को बड़ा झटका: प्रदीप पांडेय समेत तीन नेता सपा में शामिलबरेली में पीईटी की दोनों पालियों में 14,035 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 6,653 रहे अनुपस्थितएसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएंमहा योग ध्यान कुंभ में गौरंग दास प्रभु ने दिया मानसिक शांति का संदेशचारधाम यात्रा से पहले तैयार हो सकती है सिलक्यारा-पोलगांव सुरंगकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका की कार्यशैली की बाबा हठयोगी ने की सराहना

इमामबाड़े से चोरी के तीन चांदी के अलम व 1.97 लाख बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

इमामबाड़े से चोरी के तीन चांदी के अलम व 1.97 लाख बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अंकित यादव। बाराबंकी

जैदपुर कस्बे के छोटी सरकार इमामबाड़े से करीब दस दिन पहले चोरी हुए चांदी के नौ अलम के मामले में जैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन चांदी के अलम और 1.97 लाख नकद बरामद किए हैं। छोटी सरकार इमामबाड़े से चांदी के नौ बेशकीमती अलम चोरी होने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने देर रात साईं इंटर कॉलेज के पास घेराबंदी कर आरोपी अज़हर अब्बास को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पिठू बैग से करीब 900 ग्राम वजन के तीन चांदी के अलम और 1 लाख 97 हजार नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष चोरी गए अलम की बरामदगी और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में कस्बा इंचार्ज संजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पांडे और आरक्षी पंकज राठौर शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें