स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

शामली में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की चोरी, छत फाड़कर आधा किलो सोना और 50 किलो चांदी ले गए चोर

शामली में ज्वेलर्स की दुकान में करोड़ों की चोरी, छत फाड़कर आधा किलो सोना और 50 किलो चांदी ले गए चोर

रिपोर्ट सन्नी गर्ग

शामली। शहर के नाला पटरी क्षेत्र में चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर उमा ज्वेलर्स की छत फाड़कर दुकान में घुसे और करीब आधा किलो सोना व 50 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरी हुए माल की कीमत एक से सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है। वारदात का पता लगने पर व्यापारियों में खलबली मच गई। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित उमा ज्वेलर्स के मालिक हर्ष रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुकान के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। छत फटी हुई थी और दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर

आशंका है कि चोर छत फाड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, करीब आधा किलो सोना और 50 किलो चांदी चोरी हुई है। चोरी गए माल की कीमत एक से सवा करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदार से जानकारी जुटाई। चोरों का सुराग लगाने के लिए दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।ज्वेलर्स की दुकान में इतनी बड़ी चोरी से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना हुई है। चोरी हुए सामान की रकम का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता हैं। घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें