स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

वंश बिष्ट और दीप मुनीम के बीच होगा आइटा पुरुष एक लाख रुपये इनामी टेनिस प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला

वंश बिष्ट और दीप मुनीम के बीच होगा आइटा पुरुष एक लाख रुपये इनामी टेनिस प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। दिल्ली के चौथी वरीयता प्राप्त वंश बिष्ट और मध्य प्रदेश के दूसरी वरीयता प्राप्त दीप मुनीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आइटा पुरुष एक लाख रुपये इनामी टेनिस प्रतियोगिता के एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं युगल वर्ग में सार्थक गुलाटी और अजय मलिक तथा पार्थ देवरुखाकर और नीरव शेट्टी की जोड़ियों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

कल्याणपुर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में केसरी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में खेले जा रहे टूर्नामेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त दिल्ली के वंश बिष्ट ने छठी वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र के नीरव शेट्टी को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त मध्य प्रदेश के दीप मुनीम ने हरियाणा के प्रशांत प्रोचा के कड़े प्रतिरोध के बावजूद 4-6, 7-5, 6-4 से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पंजाब के सार्थक गुलाटी और हरियाणा के अजय मलिक की जोड़ी ने राजस्थान के अमित मूंड और पंजाब के आदित्य तिंजानी की जोड़ी को 7-6(2), 6-4 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के पार्थ देवरुखाकर और नीरव शेट्टी की जोड़ी ने राजस्थान के आयुष शर्मा और दिल्ली के वंश बिष्ट की जोड़ी को 6-4, 7-6(4) से हराकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। अब एकल वर्ग में वंश बिष्ट और दीप मुनीम के बीच तथा युगल वर्ग में सार्थक गुलाटी-अजय मलिक और पार्थ देवरुखाकर-नीरव शेट्टी की जोड़ियों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें