मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

व्यापार भवन का कब्जा वर्तमान जिलाध्यक्ष को सौंपा, अनूप अग्रवाल ने जिम्मेदारियों से किया स्वयं को अलग

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में व्यापार भवन (चुंगी मालगोदाम) को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। संगठन के तत्कालीन जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद पीलीभीत के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर सूचित किया है कि व्यापार भवन की…

साझा करें WhatsAppFacebookX
व्यापार भवन का कब्जा वर्तमान जिलाध्यक्ष को सौंपा, अनूप अग्रवाल ने जिम्मेदारियों से किया स्वयं को अलग

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में व्यापार भवन (चुंगी मालगोदाम) को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। संगठन के तत्कालीन जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद पीलीभीत के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर सूचित किया है कि व्यापार भवन की सभी चाबियां और उसका विधिवत कब्जा वर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल उर्फ़ शैली को सौंप दिया गया है।

पत्र में अनूप अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि व्यापार भवन के संचालन, रखरखाव, उपयोग, सुरक्षा, संरक्षण, कब्जे तथा उससे संबंधित सभी प्रशासनिक, वित्तीय एवं अन्य प्रकार की जिम्मेदारियां अब पूरी तरह वर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल शैली के अधीन होंगी। उन्होंने कहा कि भवन से संबंधित भविष्य में होने वाली किसी भी घटना, विवाद, क्षति, उपयोग, दुरुपयोग अथवा अन्य किसी भी दायित्व के लिए उनकी व्यक्तिगत अथवा संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं होगी।

 

उन्होंने अधिशासी अधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त पत्र को नगर पालिका के अभिलेखों में सुरक्षित रखा जाए तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पत्र के साथ वर्तमान जिलाध्यक्ष द्वारा व्यापार भवन का कब्जा प्राप्त किए जाने संबंधी प्रमाण एवं छायाप्रति भी संलग्न की गई है।

इस पत्र के सामने आने के बाद व्यापार प्रतिनिधि मंडल के भीतर व्यापार भवन के आधिकारिक संचालन और जिम्मेदारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। संगठन की ओर से भवन के संचालन से जुड़े सभी अधिकार एवं दायित्व अब वर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल शैली के पास होंगे।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →