मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

खतरों के खिलाड़ी सर्पगुरु लल्लन मिश्र का कारनामा, हजारों सांपो को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा

जौनपुर - जनपद के जफ़राबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गाँव निवासी ५६ वर्षीय लल्लन गुरु ने बताया की लगभग ४४ वर्षों से मैं घरों से साँप को पकड़ कर उनको सुरक्षित स्थानो पर छोड़ने का कार्य करता हूँ । उन्होने आगे बताया…

साझा करें WhatsAppFacebookX
खतरों के खिलाड़ी सर्पगुरु लल्लन मिश्र का कारनामा, हजारों सांपो को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा

जौनपुर – जनपद के जफ़राबाद थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गाँव निवासी ५६ वर्षीय लल्लन गुरु ने बताया की लगभग ४४ वर्षों से मैं घरों से साँप को पकड़ कर उनको सुरक्षित स्थानो पर छोड़ने का कार्य करता हूँ ।

उन्होने आगे बताया की मैं कभी भी किसी प्रकार की शुल्क की मांग नहीं करता , कारण की साँप को पकड़ना मेरा शौक है इसलिए मैं किसी भी सूचना पर तत्काल पहुचने का प्रयास करता हूँ मैंने आज तक हजारों साँपो को सुरक्षित तरीके से रेस्कू करके उनको सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया । उन्होंने आगे कहा कि कभी मेरा मोबाइल बंद नहीं होता । इस कार्य को करते समय एक बार सर्प दंश से इनकी स्थिति गंभीर हो गई थी और इनका उपचार वाराणसी के बी एच यू में किया गया जहाँ डॉक्टरों के अथक प्रयास से इनको पुनर्जीवन मिला , लेकिन इन्होंने अपने जोश कम नहीं होने दिया और स्वास्थ्य होकर फिर से अपने इस कार्य को करने लगे । केवल अपने जनपद ही नहीं अपितु आसपास के जनपदों से भी सूचना मिलने पर या बुलाने पर जाकर इस कार्य को सम्पादित करते है ।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →