मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

ओम दीक्षित के ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम लैवेंडर ने टीम ग्रे को 5 विकेट से हराया

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। ओम दीक्षित के हरफनमौला प्रदर्शन और सजग सचान (57) के अर्धशतक की बदौलत टीम लैवेंडर ने अंडर-12 सार ट्रॉफी (नीरू कपूर की स्मृति में) के लीग मुकाबले में टीम ग्रे को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।…

साझा करें WhatsAppFacebookX
ओम दीक्षित के ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम लैवेंडर ने टीम ग्रे को 5 विकेट से हराया
ओम दीक्षित के ऑलराउंड परफॉर्मेंस से टीम लैवेंडर ने टीम ग्रे को 5 विकेट से हराया

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता। ओम दीक्षित के हरफनमौला प्रदर्शन और सजग सचान (57) के अर्धशतक की बदौलत टीम लैवेंडर ने अंडर-12 सार ट्रॉफी (नीरू कपूर की स्मृति में) के लीग मुकाबले में टीम ग्रे को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टीम लैवेंडर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ग्रे ने 23.5 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की ओर से कृतज्ञ गुप्ता ने 54 रन की पारी खेली, जबकि अंशुमान प्रताप ने 25 रन का योगदान दिया। टीम लैवेंडर की ओर से कार्तिक सिंह और विवान शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को नियंत्रित किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम लैवेंडर की शुरुआत मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज सजग सचान ने 57 रन की अहम पारी खेली, जबकि ओम दीक्षित ने 13 रन बनाए। अंत में आयुष मद्धेशिया (26) और अर्जुन एस. राजपूत (2*) नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।

गेंदबाजी में टीम ग्रे की ओर से यशवीर मौर्य और अबान सिद्दीकी ने 1-1 विकेट हासिल किया, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। ओम दीक्षित को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।