स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
KGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाए

स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं : आनंदीबेन

स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं : आनंदीबेन

  • राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज का दिन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे हैं। दोनों महापुरुषों का जीवन हमें सत्य, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित न रहकर हमारी नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बननी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखना सुनिश्चित करें।

संबोधन से पूर्व राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जन भवन में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने जन भवन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जन भवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम', सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना 'ॐ तत्सत', 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' तथा 'पायो जी मैंने राम रतन धन पायो' का सामूहिक गायन किया गया। राज्यपाल ने कहा कि 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' के प्रत्येक शब्द में जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य समाहित हैं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से फाइलें लंबित न रहें तथा कार्यालयों से निकलने वाले अपशिष्ट का भी तत्काल उचित निस्तारण किया जाए। 

वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं कार्यव्यवस्था सुनिश्चित करें। राज्यपाल ने कहा कि जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आयोजित साइकिल यात्रा से आपसी मेलजोल और टीम भावना को बढ़ावा मिला था। इस प्रकार की साइकिल यात्रा का पुन: आयोजन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अपने साथ सहज महसूस कराएं। सभी के बीच एकता और सहयोग की भावना होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गुजरात में एक विद्यालय के भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास एवं विस्तार के लिए सहयोग प्रदान किया तथा वहां भवन निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया।

 बाद में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने भी इस विद्यालय का भ्रमण किया और वहां के बच्चों से संवाद किया। बच्चों के साथ संवाद के दौरान उनकी प्रतिभा और जिज्ञासा से डॉ. कलाम काफी प्रभावित हुए थे।राज्यपाल ने बताया कि गुजरात की शिक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी ने जिस ऐतिहासिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी, उसे संग्रहालय के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया, ताकि महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं उनके विद्यार्थी जीवन से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित कर उन्हें भावी पीढि़यों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनाना चाहिए। राज्यपाल ने बताया कि महात्मा गांधी का पोरबंदर स्थित पैतृक आवास एवं जन्मस्थान आज भी संरक्षित है तथा गांधी की स्मृतियों से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी स्थलों का भ्रमण स्वयं भी करना चाहिए और बच्चों को भी ऐसे स्थानों का शैक्षिक भ्रमण कराना चाहिए। ऐसे स्थानों का भ्रमण कर वहां किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करना चाहिए। 

राज्यपाल ने बच्चों में निरीक्षण एवं अवलोकन की आदत विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि जन भवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को पूर्व में जनपद अयोध्या और वाटर पार्क भ्रमण पर भेजा गया था। भ्रमण से लौटने के बाद बच्चों ने अपने अनुभव लिखे, जिन्हें संकलित कर पुस्तक का रूप दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि समाज में अनेक ऐसे लोग हैं, जो विभिन्न प्रकार के कौशल सीखने और सिखाने के लिए तैयार हैं। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे लोगों और सीखने के इच्छुक बच्चों के बीच एक प्रभावी कड़ी बनाई जाए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें