स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
KGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाए

CM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में भाजपा की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीब भाजपा के लिए केवल चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि उसकी गरीबी मिटाना सरकार का संकल्प है। हमारा लक्ष्य गरीब को सामान्य नागरिक बनाकर विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वर्ष 2014 से पहले के भारत की स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

2014 से पहले देश में थी गंदगी, गरीबी और अराजकता: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवाल उठाया कि वर्ष 2014 से पहले भारत की स्थिति कैसी थी। उन्होंने कहा कि उस समय देश में गंदगी, गरीबी और अराजकता का माहौल था। भ्रष्टाचार, असुरक्षा और अव्यवस्था व्याप्त थी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, उस दौर में युवा सरकार के एजेंडे का हिस्सा नहीं हुआ करते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए गरीब सिर्फ वोट बैंक था। इसके विपरीत, भाजपा सरकार का संकल्प गरीबों की गरीबी दूर कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

गरीब को सामान्य नागरिक बनाना हमारा लक्ष्य

सीएम योगी ने कहा कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाना और उन्हें सामान्य नागरिक की तरह सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने इस संकल्प को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ते हुए कहा कि गरीब की गरीबी मिटाना ही प्राथमिकता है।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प हुआ पूरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संकल्प लिया गया था कि श्री अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अवश्य बनेगा। आज अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है।

भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के जरिए सरकार के कामकाज, गरीबों के कल्याण और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को प्रमुखता से रखा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें