स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
UP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगी

शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बीसलपुर-पीलीभीत।करेली थाना क्षेत्र के गांव ढकिया जलालपुर में शादी के महज तीन महीने बाद 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरदोई निवासी सहदेव सिंह ने अपनी पुत्री श्वेता (21) की शादी 25 अप्रैल 2026 को करेली थाना क्षेत्र के गांव ढकिया जलालपुर निवासी धीरज के साथ पूरे रीति-रिवाज और सामर्थ्य के अनुसार की थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष अतिरिक्त सोने की चेन और नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर श्वेता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

मृतका के पिता का आरोप है कि 19 जुलाई को ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंच गया और करेली थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना2026 पर करेली पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
नवविवाहिता की मौत ने दहेज उत्पीड़न को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल उसकी मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें