मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
नैनीताल

भीमताल में 22 होम स्टे का औचक निरीक्षण, चार पर जुर्माना और चार को नोटिस

पायनियर समाचार सेवा। भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या ने गुरुवार को भीमताल शहर में संचालित 22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को होम स्टे संचालन से जुड़े…

साझा करें WhatsAppFacebookX
भीमताल में 22 होम स्टे का औचक निरीक्षण, चार पर जुर्माना और चार को नोटिस

पायनियर समाचार सेवा। भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या ने गुरुवार को भीमताल शहर में संचालित 22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को होम स्टे संचालन से जुड़े नियमों और निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में चार होम स्टे इकाइयों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन इकाइयों के संचालकों को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। नोटिस पाने वाली इकाइयों में हिमनन्दी होम स्टे, एस.के. होम स्टे, लेक पैराडाइज होम स्टे और ग्रीन होम होम स्टे शामिल हैं।
वहीं, बिना पंजीकरण संचालित चार इकाइयों पर प्रति इकाई 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इनमें मीजो हाउस, बारबन होम स्टे, अरोहा स्टेज और दि लेक हाउस शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान छह इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप मिलीं, जबकि आठ होम स्टे मौके पर बंद पाए गए। मानकों के अनुरूप पाई गई इकाइयों में टाउन हिल, दि पैरीविन्कल, लेक व्यू, भुवन गिरी, किरन और बुद्धि सरन होम स्टे शामिल हैं। पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में होम स्टे इकाइयों का निरंतर भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।