पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। उत्तराखंड में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब एसआईआर विसंगतियों और नो-मैपिंग की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत मे कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा एसआईआर की आड़ में फर्जी आपत्तियां दर्ज कराकर अपने राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उन लोगों, जिनके नाम पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं, ने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी को ज्ञापन सौंपा। चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने आरोप लगाया कि रकफ के बाद भाजपा पदाधिकारियों की ओर से फॉर्म-7 के जरिए कई लोगों के नामों पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। उनका कहना है कि इससे कई युवाओं समेत अन्य मतदाताओं के मतदान के अधिकार पर संकट खड़ा हो गया है।
अरुण रावत ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। वहीं, स्थानीय निवासी दानिश ने कहा कि उनका परिवार दादा-परदादा के समय से क्षेत्र में रह रहा है, लेकिन कुछ लोगों की ओर से उनका नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई कर मतदान का अधिकार सुरक्षित रखने की मांग की।
फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर आक्रोश, संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। उत्तराखंड में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब एसआईआर विसंगतियों और नो-मैपिंग की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत मे कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है…