मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय में छात्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत; परिजनों ने शिक्षक पर लापरवाही का लगाया आरोप

हैदरगढ़ बाराबंकी । कोतवाली क्षेत्र के पूरे बढ़ई मजरे सहावर गांव निवासी अशोक लोधी के नौ वर्षीय पुत्र अंशू, जो देवगढ़ पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था, सोमवार को विद्यालय पढ़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत…

साझा करें WhatsAppFacebookX
प्राथमिक विद्यालय में छात्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत; परिजनों ने शिक्षक पर लापरवाही का लगाया आरोप

हैदरगढ़ बाराबंकी । कोतवाली क्षेत्र के पूरे बढ़ई मजरे सहावर गांव निवासी अशोक लोधी के नौ वर्षीय पुत्र अंशू, जो देवगढ़ पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था, सोमवार को विद्यालय पढ़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बच्चे की मौत किसी जहरीले जीव के काटने से हुई हो सकती है। वहीं, परिजनों ने विद्यालय के अध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →