स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातकांगो में विमान दुर्घटना में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौतUP School Holiday: यूपी में आफत की बारिश, 26 जिलों में स्कूल बंद; यहां देखें पूरी लिस्टलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगात

डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ा कदम: द रूट क्लब ने प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू को भेंट किया डिजिटल प्रोजेक्टर

डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ा कदम: द रूट क्लब ने प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू को भेंट किया डिजिटल प्रोजेक्टर

पीलीभीत। सामाजिक संस्था द रूट क्लब, पीलीभीत ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू में डिजिटल प्रोजेक्टर भेंट किया। इस आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु. रोशनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डिजिटल प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया और कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़कर शिक्षा अधिक प्रभावी और रोचक बनती है। उन्होंने द रूट क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

क्लब के अध्यक्ष अरीब अहमद वारसी ने कहा कि आज का दौर डिजिटल शिक्षा का है। बच्चे अपने आसपास तकनीकी वातावरण देख रहे हैं, ऐसे में उन्हें आधुनिक संसाधनों के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनाती है तथा क्लब भविष्य में भी शिक्षा और युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव शिवम कश्यप एडवोकेट ने डिजिटल प्रोजेक्टर के माध्यम से शैक्षिक वीडियो, जनपद पीलीभीत की विशेषताओं तथा प्रदेश और देश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चों को दिखाई। साथ ही प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सैय्यदा, सहायक अध्यापक सतीश कुमार, अभिषेक सक्सेना, आकाश भारती, प्रतिभा, सत्यदेव शाक्य और सरिता मिश्रा सहित क्लब के सहसचिव अली मंसूरी, फरहान, दाऊद समेत अन्य अन्य सदस्य अन्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए द रूट क्लब का आभार व्यक्त किया। वहीं क्लब की ओर से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें