स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवासख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

एलडीए: किराये की सम्पत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन के लिए विशेष कैम्प

एलडीए: किराये की सम्पत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन के लिए विशेष कैम्प

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। एलडीए द्वारा किराये की सम्पत्तियों का निबंधन, फ्री-होल्ड एवं नामांतरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से प्राधिकरण भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे किरायेदार, जिन्होंने अभी तक अपने पक्ष में सम्पत्ति क्रय नहीं की है। वे प्राधिकरण भवन स्थित यूको बैंक से रेंट की विक्रय पुस्तिका खरीदकर नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन किरायेदारों ने सम्पत्ति का लीज होल्ड निबंधन करा लिया है। वह एलडीए की वेबसाइट पर जनहित सेवा के माध्यम से फ्री-होल्ड निबंधन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेपर मिल कालोनी की सम्पत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन के लिए 17 जून एवं 18 जून को प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में 2 दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा रेंट अनुभाग की अन्य समस्त योजनाओं के लिए 19 जून, 20 जून एवं 22 जून, को 3 दिवसीय विशेष शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी सम्पत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। इससे सम्पत्ति सम्बंधी अभिलेखों का नियमितीकरण होने के साथ भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अथवा विधिक असुविधा से भी बचा जा सकेगा।

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत भुगतान पर कब्जा
एलडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को महज 25 प्रतिशत भुगतान पर भवन का कब्जा प्रदान करेगा। इससे लोग किरायेदारी के चक्कर से मुक्त होकर अपने स्वयं के आवास में परिवार के साथ निवास कर सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर इसके लिए प्राधिकरण भवन में 3 दिन का विशेष कैम्प लगाया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भवन के मूल्य की 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने पर भवन का भौतिक कब्जा प्रदान किये जाने के सम्बंध में प्राधिकरण बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है। अब आवंटियों को इस योजना का लाभ देने के उद्देश्य से 30 जून से 2 जुलाई तक प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी आवंटी आवेदन कर सकेंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि जुलाई, 2025 एवं फरवरी, 2026 में हुयी लॉटरी में 1822 लोगों को बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई में प्रधानमंत्री आवास आवंटित किये गये हैं। हाल ही में इन आवंटियों को आवंटन पत्र जारी किये गये हैं। इन सभी आवंटियों को भी 25 प्रतिशत भुगतान पर भवन का भौतिक कब्जा प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भवन की कुल धनराशि 4,79,550 रूपये देनी होती है। इसकी 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने पर आवंटी के साथ रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करके भवन का भौतिक कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। इसमें आवंटी को जीएसटी, अनुरक्षण शुल्क, कॉर्पस फंड समेत अन्य शुल्क भी देने होंगे। जबकि, शेष धनराशि का भुगतान 7 वर्ष की 84 आसान किश्तों में करना होगा। जिसके अंतर्गत प्रतिमाह लगभग 5,428 रूपये की किश्त आएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें