स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीबुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बीबीए के दो छात्र गिरफ्तारभराड़ीसैंण में जवानों का बढ़ाया हौसला, बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दी शाबाशीहंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्रUP MLC Election Results 2026: 11 में से 6 सीटों पर नतीजे घोषित, बीजेपी के 4 और सपा के 2 उम्मीदवारों ने दर्ज की जीतधारा 34 के सम्बंध में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने की सी एम योगी से मुलाकातबिहार विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना वर्चस्व समाप्तमहिला कायस्थ सेवा समिति ने मनाया करवा चौथ उत्सवयूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरी

संजय सक्सेना हत्याकांड में मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य भी पकड़े

संजय सक्सेना हत्याकांड में मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य भी पकड़े

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में दशहरा मेला देखकर लौट रहे संजय सक्सेना की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राजेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा मामले में वांछित कृष्णा गोस्वामी, राहुल तेली और धीरज गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है। 

प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे संजय सक्सेना अपने दोस्त मोनू सैनी के साथ स्कूटी से दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। शांति विहार स्थित होली चैक पर आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन साक्षी की तहरीर पर पुरानी रंजिश में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर को रामगंगा नदी किनारे मंदिर के पीछे संदिग्ध अवस्था में खड़े राजेश गुर्जर को पकड़ने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं, कृष्णा, राहुल और धीरज को कार्टन तिराहे से अंधी पुलिया की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते संजय और उनके साथी पर हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें