स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव
  • हत्या कर महिला के शव को ठिकाने लगाए जाने की आशंका, नहीं हो सकी पहचान
  • मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मानकनगर थाना अंतर्गत नहर किनारे सर्विस लेन पर सोमवार सुबह एक महिला का मृत अवस्था में पड़ा शव मिला। जहां देख राहगीरों ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल संग पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की संदिग्धता को देख अपने ऊंच अधिकारीयों को जानकारी दे शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुला मौके साक्ष्य संकलन कराया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे सर्विस लेन किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिला थी। जिसकी उम्र करीब (36) वर्ष है, मृतका का पहचान नहीं हो सका है। मृतका के गले पर नीले रंग का निशान है मामले की गंभीरता को देख ऊंच अधिकारीयों को जानकारी दे मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाया गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीसीपी सेंट्रल जितेंद्र कुमार दुबे और एसीपी सुजीत कुमार दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए, स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

मानक नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका का पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा। मृतका की स्थिति और गले पर निशान स्पष्ट बयां कर रहा है कि महिला का गला कस हत्या किया गया है। जिसके पश्चात सुनसान जगह पर उसके शव को ठिकाने लगा दिया गया।

साथ ही महिला की पहचान नहीं हो सकी सारे पहचान गायब कर दिया गया, हालांकि महिला के पहचान के लिए पुलिस टीम जुटी है। पुलिस लूटपाट के बाद भी हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें