स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

अवैध पोस्ते के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख का मादक पदार्थ बरामद

अवैध पोस्ते के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 लाख का मादक पदार्थ बरामद

57.755 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पोस्ता तृण बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाना बाराबंकी ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जहां उसके कब्जे से 57.755 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पोस्ता तृण बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके आलावा  एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आधार कार्ड और चार हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कौशल कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद, निवासी ग्राम शेखपुर करीमाबाद, थाना सतरिख, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।

जहां पुलिस ने अभियुक्त कौशल को सोमवार ग्राम शेखपुर करीमाबाद से गिरफ्तार किया। इसके आलावा पूछताछ में अभियुक्त कौशल ने बताया कि पिछले कई दिनों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डोडा छिलका (पोस्ता तृण) इकट्ठा कर रहा था। उसका उद्देश्य इसे अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाना था। इसके आलावा अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थ को सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें