स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

बांग्लादेश में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे लखनऊ के छह कराटे खिलाड़ी

बांग्लादेश में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे लखनऊ के छह कराटे खिलाड़ी

लखनऊ,पायनियर खेल संवाददाता।लखनऊ के छह कराटे खिलाड़ी बांग्लादेश में होने वाले दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों और स्पधार्ओं में देश की ओर से पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।

वर्ल्ड कराटे फेडरेशन व एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बांग्लादेश कराटे फेडरेशन द्वारा 15 से 19 जुलाई तक 10वीं कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप और द्वितीय अंडर-14 दक्षिण एशिया कराटे कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुकाबलों की शुरूआत 16 जुलाई से होगी।

चैंपियनशिप में वेदांत सिंह, यश सिंह, विवान आहूजा, तन्मय पटेल बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं आद्या चौहान बालिका सब जूनियर कुमिते (55 किग्रा से अधिक) में और श्रेष्ठ श्रीवास्तव बालक व्यक्तिगत कैडेट काता स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। श्रेष्ठ श्रीवास्तव इससे पहले वर्ष 2023 में फुजैरा में आयोजित डब्ल्यूकेएफ यूथ कराटे लीग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि अन्य पांच खिलाड़ी पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं।

सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है।लखनऊ के खिलाड़ियों के भारतीय कराटे टीम में चयन पर कराटे एसोसिएशन आॅफ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू (आईएएस), अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी एवं महासचिव जसपाल सिंह, आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा पदक जीतकर लौटेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें