श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलशयात्रा

पायनियर संवाददाता। तिलोई ,अमेठी
क्षेत्र के लोधवरिया गांव में आयोजित होने जा रही 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा का आकर्षण और मार्ग
लोधवरिया में आयोजित इस श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन सुबह महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पवित्र कलश रखकर मंगल गीत गाए। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के साथ यह कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
वहींआयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन के सभी संताप दूर होते हैं और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं धार्मिक-आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है। कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों का सजीव वर्णन किया जाएगा।
धर्मप्रेमियों से अपील
कथा समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागीदार बनें ।



