पायनियर संवाददाता। जौनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में आयुष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद जौनपुर एवं गिरेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2021 धारा 406/409/420/467/468 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर चल रहे मफरूर पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र निवासी सौदमा थाना पवई जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी अपने आदेश पत्रांक सीओवी-रीडर-पुरस्कार-114/2026/4868 दिनांक 23.06.2026 द्वारा 50000/ का पुरस्कार घोषित किया गया था।
अभियुक्त की निरंतर तलाश की जा रही थी किंतु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वयं को कहीं अन्यत्र छुपाए हुए था।आज 05जुलाई को अभियुक्त के घर अचानक पहुंचे अभियुक्त घर पर मौजूद मिला न्यायालय मानवाधिकार आयोग तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के निहित निर्देशों का समुचित पालन करते हुए कारण गिरफ्तारी विवरण व अधिकार से अवगत कराते हुए समय 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण:-
जिले के थाना शाहगंज 19 अगस्त 2021 को समय 16.20 बजे वादी मुकदमा राजेश प्रसाद पुत्र शारदा प्रसाद मिश्र तत्कालीन प्राधानाचार्य शाहगंज पब्लिक इण्टर कालेज शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा हृदयनारायण मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र नि0 सौदमा थाना पवईं जनपद आजमगढ़ पूर्व प्रधानाचार्य शाहगंज पब्लिक इण्टर काजेल शाहगंज जनपद जौनपुर के विरूद्ध मु0अ0सं0 229/2021 धारा 406/409/467/468/420 भादवि0 पंजीकृत कराया गया था दौरान विवेचना अभियोग उपरोक्त में नामित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र पुत्र दुर्गा प्रसाद मिश्र नि0 सौदमा थाना पवईं जनपद आजमगढ़ पूर्व प्रधानाचार्य शाहगंज पब्लिक इण्टर काजेल शाहगंज जनपद जौनपुर गिरफ्तार/हाजिर नहीं हुआ जिसके सम्बन्ध में मा0 न्यायालय ए.सी.जे.एम. द्वितीय जौनपुर से दिनांक 28/03/2022 को एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था तथा मा0 न्यायालय ए.एम. तृतीय जौनपुर से दिनांक 12/10/2022 को धारा 82 सीआरपीसी की आदेशिका जारी की गयी। जिसका नियमानुसार दबिश/उद्घोषणा तामीला दिनांक 29/10/2022 को करने के उपरान्त भी वांछित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र उपरोक्त द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी आदेशिका का उलंघन एवं अवहेलना लगातार करत रहा वांछित अभियुक्त हृदयनारायण मिश्र उपरोक्त के विरुद्ध धारा 174ए भादवि0 का अभियोग दर्ज कराते हुए आरोप पत्र प्रेषित किया गया था।










