स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

सेवा पखवाड़ा: भारत विकास परिषद बांसुरी शाखा ने किया पौधारोपण, पक्षियों के लिए बांटे सकोरे

सेवा पखवाड़ा: भारत विकास परिषद बांसुरी शाखा ने किया पौधारोपण, पक्षियों के लिए बांटे सकोरे

पीलीभीत। पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए भारत विकास परिषद की बांसुरी शाखा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को पौधारोपण और सकोरा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम पीलीभीत बैंक्विट हॉल के निकट स्थित श्री आदिश्वर नाथ मंदिर परिसर एवं विकलांग पुनर्वास केंद्र में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय पर्यावरण संयोजक रवि शर्मा व शाखा के पर्यावरण संयोजक हरिपाल यादव के मार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रांतीय संरक्षक केवी अग्रवाल तथा प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शाखा अध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा 27 जून से 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम के पहले चरण में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जबकि दूसरे चरण में पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदस्यों को सकोरे वितरित किए गए। उन्होंने सभी से अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सकोरों में नियमित रूप से पानी भरने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रांतीय संपर्क प्रमुख डॉ. विनय गुप्ता, शाखा संरक्षक विनोद गुप्ता, सेवा प्रमुख अमित गुप्ता, संस्कार प्रमुख स्वतंत्र देवल, जसवीर सिंह, डॉ. ऋषि मुनि त्यागी, हिमांशु गंगवार, संतोष मिश्रा, संजीव अरोड़ा, रामानुज अवस्थी, विजय जैसवाल, बृजेश कुमार तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुखबीर सिंह भदोरिया सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव शिरीष सक्सेना ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें