स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
वोट चोरी’ से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्यावोट चोरी’ से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, जागरूकता व आपसी एकजुटता आवश्यक: अवधेश कुमार

पासी समाज की बैठक अवधेश कुमार का हुआ जोरदार स्वागत

समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, जागरूकता व आपसी एकजुटता आवश्यक: अवधेश कुमार

पायनियर। चन्दौली

मंझवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परवाराजधार में बुधवार को पासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक एकता, युवाओं की शिक्षा, समाज के उत्थान और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद की अति व्यस्तता के चलते उनकी अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई एवं प्रमुख समाजसेवी अवधेश कुमार ने समाज के लोगों के बीच पहुंचे। उनके आगमन पर समाज के प्रबुद्धजनों और उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी अवधेश कुमार ने पासी समाज के लोगों के साथ संवाद किया और समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, जागरूकता तथा आपसी एकजुटता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब उसके युवा शिक्षित हों, उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें और समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का अह्वान किया।

प्रमुख समाजसेवी अवधेश कुमार ने कहा कि भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद के मार्गदर्शन में जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि गरीब, वंचित, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा भी बेहतर जीवन जीने के अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के लोगों की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ केवल सड़कों और भवनों का निर्माण नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक जीवन, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। विकास तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जरूरतमंद परिवार भी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हों। साथ ही, समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान परवाराजधार कमल सरोज, आजाद सरोज, शिवम सरोज, शैलेन्द्र बिंद, सीताराम बिंद, रविकांत पटेल, रामसरण बिंद सहित पासी समाज के अनेक प्रबुद्धजन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें