स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयार

सचिव रंजना राजगुरु ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं और राजस्व कार्यों की हकीकत

सचिव रंजना राजगुरु ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं और राजस्व कार्यों की हकीकत

  • आयुर्वेदिक अस्पताल में दवाओं के स्टॉक की रोजाना जांच के निर्देश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश

उत्तरकाशी। सरकारी सेवाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंचाने और विभागीय कार्यप्रणाली को जवाबदेह बनाने के लिए शासन स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी तेज की जा रही है। इसी क्रम में सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग तथा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने उत्तरकाशी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर राजस्व विभाग के कामकाज तक का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की पड़ताल की, वहीं जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित राजस्व वादों, डिजिटल कार्यप्रणाली, प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया और जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनपद भ्रमण के दौरान रंजना राजगुरु ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रतिदिन दवाओं की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों की संख्या, उनकी नियमित उपस्थिति, दैनिक ओपीडी और मरीजों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। अस्पताल के पुरुष एवं महिला पंचकर्म कक्षों, वार्डों, योग कक्ष और ओपीडी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार, पंचकर्म और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ कैंटीन की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल परिसर स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण के बाद जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव ने राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण लेने पर भी जोर दिया। एग्रीस्टैक और फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा। इसके साथ ही पटवारी चौकी धौंतरी एवं गड़ूगाड़ तथा कानूनगो चौकी डुंडा की स्थिति की जानकारी ली। राजस्व विभाग के निर्माणाधीन भवनों की समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में सरकारी कामकाज के डिजिटाइजेशन और जवाबदेही को लेकर भी निर्देश दिए गए। सचिव ने ई-ऑफिस का संचालन सुनिश्चित करने और सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत नागरिकों को तय समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। जनसेवा केंद्रों के माध्यम से गलत दस्तावेज या भ्रामक जानकारी अपलोड किए जाने के मामलों में संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। रंजना राजगुरु ने अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने तथा मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। इसके बाद उन्होंने जिला कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न पटलों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने दस्तावेजों के व्यवस्थित रखरखाव और अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय स्थित स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। निरीक्षण और समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, संयुक्त संचालक चकबंदी राजस्व बोर्ड नरेश चंद दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, बृजेश कुमार तिवारी, मुकेश चंद रमोला, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रत्नमणि भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें