स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयार

पिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

पिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

सीएनजी सिलेंडर लदी डीसीएम से टकराई पल्सर, दो लोगों ने लोहिया अस्पताल में तोड़ा दम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। विभूतिखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पिकप फ्लाईओवर के आगे पराग डेयरी के सामने वेव चौकी के पास सीएनजी सिलेंडर लदी आईसर डीसीएम और पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय आरिफ और 15 वर्षीय फैजू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9:50 बजे हुआ। आरिफ पुत्र अनीश और फैजू पुत्र खलील निवासी गुलजार नगर, ऐशबाग, पल्सर मोटरसाइकिल संख्या (यूपी32 क्यू यू 2890) से जा रहे थे। 

इसी दौरान पॉलिटेक्निक की ओर जाने वाले मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल की सीएनजी पंप के सिलेंडर लदी आईसर डीसीएम संख्या (यूपी80 एच टी 6066) से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही विभूतिखंड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ऐशबाग के गुलजार नगर निवासी दोनों युवकों की मौत की खबर से परिवारों में मातम छा गया।पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें