स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियानलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानजिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: योगीदीपोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना सरयू की रेत से तैयार दिव्य दरबारदीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान: योगीदिवाली पर जगमगाएंगे गांव, सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मान

13 जिलों में निकलेगी किसान अधिकार यात्रा: शीतल मान

गौरव कुमार, हरिद्वार। किसान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शीतल मान के हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कनखल के बैरागी कैंप में बैठक आयोजित की गई। पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी शीतल मान सहित संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महावीर सिंह का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। प्रदेश प्रभारी शीतल मान ने कहा कि मेरा ये पहला दौरा था, पहले दौरे का दूसरा दिन था। और मेरा सौभाग्य है कि हरिद्वार जो महादेव की पावन धरती है, मुझे किसानों की सेवा करने का मौका मिला। किसानों की समस्याओं को सुनकर उन पर पार्टी मेनिफेस्टो में उनकी समस्याओं को रखेंगी। कहा कि किसान कांग्रेस सिर्फ किसानों की हकों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा मैदान में रहती है। हरिद्वार में मौजूद तमाम साथियों ने जिस तरह मजबूती से किसानों के लिए काम किया है, आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर वही काम जारी रहेगा। प्रभारी शीतल मान ने बताया कि उत्तराखंड के 13 के 13 जिलों में ये यात्रा निकलेगी। हर जिले में एक यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी साथी मिलकर किसानों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। जो किसान अभी तक हमसे नहीं जुड़ पाए हैं, जिनसे हमारा संवाद नहीं हो पाया है, उन तक पहुंचा जाएगा। सीधे गांवों की चौपालों में जाकर किसानों से उनकी समस्याएं सुनेंगे। हम उन पर अपने विचार थोपेंगे नहीं और ना ही कोई भाषणबाजी करेंगे। हमारा सीधा संवाद रहेगा। पूरे उत्तराखंड में महिला किसान पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इससे हमारी किसान महिलाएं सीधे पार्टी से जुड़ेंगी। उनकी समस्याओं पर विचार होगा और सरकार बनने के बाद उनके समाधान भी होंगे। ज्यादा से ज्यादा किसान महिलाओं को जो सम्मान नहीं मिल रहा है, उन्हें सम्मान दिलाने का प्रयास कुमारी शैलजा के नेतृत्व में किया जाएगा। किसान कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि प्रदेश प्रभारी शीतल मान के नेतृत्व में किसान कांग्रेस को प्रदेशभर में मजबूत किया जाएगा। हरिद्वार सहित सभी जिलों में किसानों की समस्याओं को लेकर अभियान चलाया जाएगा। संगठन का उद्देश्य किसानों की आवाज को पार्टी और सरकार तक पहुंचाना है। किसान आज खाद, बीज, बिजली, सिंचाई और फसलों के उचित दाम जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। किसान कांग्रेस गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महावीर सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। जिले में किसान कांग्रेस की टीम का विस्तार कर अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ा जाएगा। किसानों की समस्याओं को गांव और चौपाल स्तर पर सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। महिला किसानों को भी संगठन से जोड़कर उन्हें उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मंडल प्रभारी अमित शर्मा, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, रकित वालिया, सतपाल परमार, केलाराम, अपूर्व सिंह, सद्दाम अली, मोहम्मद अखिल, एहसान त्यागी नईम खान, नरेश सेमवाल, संजय कुमार, राहुल चौधरी, जतिन हांडा, ब्रह्मचंद पाल आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें