स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

बाघागाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत

बाघागाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से भिड़ी रोडवेज बस; चालक की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघागाड़ा के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में काशी डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक दयाशंकर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी से गोरखपुर आ रही काशी डिपो की बस में कुल 37 यात्री सवार थे। देर रात बाघागाड़ा के समीप हाईवे पर चल रहे ट्रेलर में बस पीछे से जा भिड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल तथा अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में कई यात्रियों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल बस चालक दयाशंकर यादव, निवासी वाराणसी, को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में पीछे से टक्कर लगने की बात सामने आई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें