स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयारपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारानशे की लत ने बनाया वाहन चोर, तीन गिरफ्तारफुटपाथ निर्माण के नाम पर सड़क पर फैलाई निर्माण सामग्री, हादसे का खतरायूपी में आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी, फसल नुकसान पर अब मिलेगा 30% तक ज्यादा मुआवजा; 10 लाख किसानों को लाभयूपी पंचायत चुनाव में देरी के आसार, तय समयसीमा में चुनाव कराना मुश्किल; OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट का इंतजारऋषिकेश में यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम से जूझ रहे पर्यटक और स्थानीय लोगन जनाधार, न चुनावी आधार, फिर भी विधायक बनने को तैयार

ऋषभ पंत, शमी और मोहसिन भी टीम से जुड़े, नेट पर की प्रैक्टिस

ऋषभ पंत, शमी और मोहसिन भी टीम से जुड़े, नेट पर की प्रैक्टिस

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आज इकाना स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी व मोहसिन खान भी सोमवार रात लखनऊ पहुंच कर टीम से जुड़ गए थे।मंगलवार शाम को ऋषभ पंत के साथ मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, मयंक यादव और अर्जुन तेंदुलकर ने भी जमकर पसीना बहाया। पंत को गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ा खुला रुख अपनाते हुए देखा गया, जो उन्हें अटैकिंग स्ट्रोक खेलने में मदद कर रहा है। यही नहीं मोहसिन और शमी की स्विंग गेंदबाजी ने भी प्रशिक्षकों को काफी प्रभावित किया।

अन्य बल्लेबाजों आयुष बडोनी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, अब्दुल समद ने भी काफी देर तक अभ्यास किया। इस बीच, टीम के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मुडी, मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर भी मौजूद थे और खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी प्रदान करते रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में होगा।

पंत का हुआ जोरदार स्वागत
कप्तान ऋषभ पंत का मंगलवार को एलएसजी ब्रिगेड के सदस्यों ने ताज होटल के प्रांगण में फूलों की बौछार करके स्वागत किया। ऋषभ पंत ने कई फैन्स को फोटो व सेल्फी भी दी। ऋषभ को अपने बीच देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें