12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्ड
फाइनल में यूनिटी कॉलेज बी को 2-0 से किया पराजित

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ
लामार्टिनियर बेकर ग्राउंड पर खेली गई 12वीं जिला फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में एएमसी रिकॉर्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिटी कॉलेज बी को 2-0 से हराकर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम की।रोमांचक फाइनल मैच में एएमसी रिकॉर्ड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन आक्रामक खेल और आपसी तालमेल का प्रदर्शन किया।
मैच के 25वें मिनट में आर. वार्टे ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, जबकि 57वें मिनट में एस. किशोर ने दूसरा गोल दागकर जीत पक्की कर दी।समापन समारोह में लामार्टिनियर कॉलेज के प्रिंसिपल गैरी डोमिनिक एवरेट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के संचालक क्यू. यू. बेली शामिल हुए। संघ के पदाधिकारी अशोक, रजाक, मोतीलाल, केएन सिंह, अनुराग, अख्तर, राकेश वर्मा, इंसाफ भाई, कमल, अरुण, अभिषेक और आलोक भी उपस्थित रहे।यूनिटी कॉलेज बी के कुम्बर को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, एएमसी रिकॉर्ड के एस. किशोर को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर और एएमसी रिकॉर्ड के एलटी. मौना को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर चुना गया।
लामार्टिनियर कॉलेज के पैनल को सबसे होनहार खिलाड़ी, यूनिटी कॉलेज बी के लारेब को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर तथा एपिक स्ट्राइकर के बहादुर को टूनार्मेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।जिला फुटबॉल संघ के सदस्य अशोक, रजाक, मोतीलाल, केएन सिंह, अनुराग, अख्तर, राकेश वर्मा, इंसाफ भाई, कमल, अरुण, अभिषेक और आलोक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



