स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, विवेचना में नहीं कर रहे थे सहयोग

रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार गिरफ्तार, विवेचना में नहीं कर रहे थे सहयोग

छापेमारी के दौरान घर से करोड़ों की संपत्ति, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ नकदी मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त अधिकारी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान उन्होंने विवेचना में अपेक्षित सहयोग नहीं किया तथा बरामद संपत्तियों, नकदी और आभूषणों के संबंध में संतोषजनक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इसके बाद उन्हें विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि सात और आठ जुलाई को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक आवास पर दो दिनों तक छापेमारी की थी।

कार्रवाई के दौरान 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ रुपए नकद, हीरे के आभूषण तथा 35 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के निवेश एवं अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद होने का दावा किया गया था। इसके अलावा लखनऊ समेत विभिन्न स्थानों पर अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी जांच एजेंसी को मिले थे। सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों के अनुसार बरामद संपत्तियों और नकदी के संबंध में पूछताछ के दौरान ललित कुमार से आवश्यक दस्तावेज और आय के स्रोत का विवरण मांगा गया, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सोमवार को रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार को विवेचना में सहयोग नहीं करने पर उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विवेचना में सहयोग नहीं करने पर हुई गिरफ्तारी

सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान ललित कुमार से घर से बरामद करोड़ों रुपये की नकदी, सोना, चांदी, हीरे के आभूषण और अन्य निवेश से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। हालांकि वह इन संपत्तियों के संबंध में संतोषजनक जानकारी और अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके। विवेचना में सहयोग न करने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया।

2024 में दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा

ललित कुमार के खिलाफ वर्ष 2024 में एंटी करप्शन थाना, कानपुर मंडल में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। शासन की अनुमति मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने लगभग दो वर्षों तक मामले की विवेचना की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर छापेमारी की गई थी, जहां से करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ था।

दो दिन चली छापेमारी, मिला कुबेर का खजाना

सात जुलाई को उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की लगभग एक दर्जन अधिकारियों की टीम लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक आवास पर पहुंची थी। दो दिन तक चली छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सोना, चांदी, हीरे के आभूषण, नकदी और कई बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। जांच के दौरान बेड, अलमारी और दीवारों में छिपाकर रखी गई नकदी मिलने से अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच एजेंसी के अनुसार बरामद संपत्ति का मूल्य करोड़ों रुपये में है और मामले की जांच अभी भी जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें