मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

पत्रकारों के लिए राहत: आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया हुई आसान, जल्द शुरू होगा नया ऑनलाइन पोर्टल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक विशाल सिंह ने प्रदेश के पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पत्रकारों के लिए राहत: आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया हुई आसान, जल्द शुरू होगा नया ऑनलाइन पोर्टल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक विशाल सिंह ने प्रदेश के पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक जारी नहीं हो सका है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यदि पोर्टल पर नाम प्रदर्शित हो रहा है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।

सूचना निदेशक ने यह भी बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए जल्द ही एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा।

इस नए पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल शुरू होने की सूचना प्रदेश के सभी जिला सूचना कार्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सूचना निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

लेखक

Editorial Pioneer

दिल्ली | लखनऊ | रायपुर आधिकारिक हिंदी समाचार सेवा” “हर दिन नया मुद्दा, नई सोच और निष्पक्ष खबरों के साथ, The Hindi Pioneer — सच के साथ।”

लेखक की सभी खबरें →