स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

पायनियर । जौनपुर

प्रयागराज के सीएबी कॉलेज में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल की टीम को 25-19 एवं 25-16 से लगातार दो सेटों में पराजित किया।

इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। विजेता टीम में अधिकांश खिलाड़ी जनपद जौनपुर के रहे, जिनके शानदार प्रदर्शन ने वाराणसी मंडल को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाराणसी मंडल की टीम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली, विकासखंड बदलापुर, जौनपुर के छह होनहार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कोच के रूप में श्री सुरेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटौली, बदलापुर ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

 इस शानदार उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने खिलाड़ियों, कोच एवं विद्यालय परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जौनपुर के परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। खेल के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा, ताकि वे मंडल और राज्य स्तर के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी जनपद का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने कहा कि बच्चों में खेल प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाएगा। जौनपुर के छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीम का हिस्सा बनना जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें