स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

जहरखुरानी, पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए शुरु हुआ जन-जागरूकता अभियान

जहरखुरानी, पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए शुरु हुआ जन-जागरूकता अभियान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी की उपस्थिति में रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जहरखुरानी जैसी घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए वृहद जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस महानिदेशक ने अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। ताकि अधिक से अधिक रेल यात्रियों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया जा सके और जनसहयोग के माध्यम से रेल अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अभियान के अंतर्गत यूपी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों, जीआरपी के  सभी थानों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों तथा अन्य महत्वपूर्ण रेल परिसरों में बैनर, पोस्टर एवं स्टिकर के माध्यम से यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव के लिए सावधानियों एवं सतर्कता के संबंध में जागरूक किया जाएगा। यात्रियों को संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ अथवा पेय पदार्थ का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पथराव एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी यात्रियों एवं आमजन को जागरूक किया जाएगा।

यात्रियों को रेल पटरियों पर किसी भी प्रकार की वस्तु रखे जाने, पत्थरबाजी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी पुलिस एवं रेल प्रशासन को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजकीय रेलवे पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिसरों एवं ट्रेनों में निरंतर चेकिंग, गश्त एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस वृहद अभियान के माध्यम से सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेल अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (रेलवे), लखनऊ रोहित मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर डीजी (रेलवे) अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें