स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: एक लाख का इनामी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: एक लाख का इनामी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या के मामले में एसटीएफ ने एक लाख रुपए के इनामी अपराधी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। सचिन घटना के बाद से फरार था। उसकी तलाश उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भी की जा रही थी। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, सचिन कुमार निवासी अंबेडकरनगर को बुधवार देर रात पीजीआई थाना क्षेत्र में किसान पथ ओवरब्रिज के नीचे डलौना के पास से गिरफ्तार किया गया है। सचिन के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई .32 बोर की अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई।

इसके आलावा बिना नंबर प्लेट की बाइक और 2200 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। एसटीएफ की पूछताछ में सचिन ने बताया है कि वारदात वाले दिन वह मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि उसका साथी संजय उर्फ संजीव पीछे बैठा था। जैसे ही संदीप सिंह अपने कार्यालय के बाहर पहुंचे, संजय ने उतरकर उनके सीने और सिर पर ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। गोली लगते ही संदीप सिंह मौके पर गिर पड़ा और दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। दीपक सिंह एएसपी एसटीएफ ने बताया कि यह भी सामने आया कि संदीप की हत्या दुश्मनी के चलते कराई गई थी।

आरोपी के मुताबिक, दिनेश यादव ने हत्या की साजिश रची थी। उसने अपने ड्राइवर के जरिए गैंग के लोगों से संपर्क कराया और मुख्य शूटर संजय को एक लाख रुपये एडवांस दिए थे। बाकी रकम हत्या के बाद देने को कही थी। सचिन को हत्या में साथ देने के लिए दो लाख मिलना तय हुआ था। बताया कि हत्या से पहले कई बार दोनों आरोपियों ने लखनऊ आकर संदीप सिंह की रेकी की और दिनेश यादव ने उन्हें संदीप का घर, कार्यालय, आने-जाने का रास्ता, गाड़ियों की जानकारी और दिनचर्या बताई थी। जहां रेकी के लिए मोटरसाइकिल भी उसी की ओर से खरीदी गई थी।

वारदात से पहले बाइक की नंबर प्लेट बदल दी गई थी ताकि पहचान न हो सके। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या, आजमगढ़ और मुंबई समेत कई जगह छिपता रहा। वहीं गत 27 जून को पुलिस मुठभेड़ में अपने साथी संजय के मारे जाने की खबर मिलने के बाद वह काफी घबरा गया था और अदालत में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह वकील की तलाश में आया था, जहां एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। एसटीएफ ने यह भी बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद की गई है, जिसे आरोपियों ने घटना के बाद जमीन में छिपा दिया था।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें