स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैचलगातार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, टीन शेड भी ढहायूपी में मौसम को लेकर अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देशनशे में चाची से दुष्कर्म, विरोध पर पीटकर हत्या, दो गिरफ्तारसुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शोयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरीशहीद भगत सिंह की जयंती पर 27 सितंबर को दौड़ेगा लखनऊयूपी में अब कट्टा उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर और वाहन चोरी की जगह वाहन निर्माण: अमित शाहअल्ट्रा प्ले द्वारा देव आनंद की 103वीं जयंती पर उनकी सदाबहार फिल्मों की सौगातयूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसाः योगीबारिश से धुले लखनऊ महिला क्रिकेट लीग के दोनों मैच

शिक्षक निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज, मतपेटियों की होगी जांच और मरम्मत

शिक्षक निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज, मतपेटियों की होगी जांच और मरम्मत

गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मतपेटियों समेत अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री की जांच और रखरखाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को मंडलायुक्त सभागार से जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के संबंधित अधिकारी जूम के माध्यम से शामिल हुए। मंडलायुक्त ने प्रत्येक जिले में निर्वाचन तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि मतदान में प्रयुक्त होने वाली सभी आवश्यक सामग्रियों का समय रहते परीक्षण करा लिया जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत समस्या न हो।उन्होंने विशेष रूप से मतपेटियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी मतपेटियों की तेल-सफाई, आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। खराब अथवा मरम्मत योग्य मतपेटियों की तत्काल पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी किसी भी व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाए। मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखने, उनकी स्थिति का सत्यापन करने और जरूरत के अनुसार सफाई व मरम्मत कराने की प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है, इसलिए इससे जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी तैयारियों को अंतिम समय तक लंबित न रखा जाए, बल्कि पहले से ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में मतपेटियों और अन्य निर्वाचन व्यवस्थाओं की स्थिति से मंडलायुक्त को अवगत कराया। मंडलायुक्त ने आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश देते हुए नियमित समीक्षा और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन व्यवस्थाओं में सुधार या मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।बैठक में मंडलायुक्त सभागार में अपर आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के अधिकारी जूम के माध्यम से बैठक में जुड़े।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें