नहर में बहता रहा पिता, बेटी मदद के लिए लगाती रही गुहार
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित खुशी विहार कॉलोनी मोड नहर पुलिया पर सोमवार को बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे बाइक सवार की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह नहर मे जा गिरा। इस दौरान उसकी बाइक पर बैठी बेटी बाल बाल बच गई। लेकिन बाइक चला रहा उसका पिता नहर मे जा गिरा। वहीं बेटी नहर मे गिरे पिता को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाती रही जिसे देख राहगीरों ने कन्ट्रोल नम्बर पर पुलिस को जानकारी दी। लेकिन सीमा विवाद मे कृष्णा नगर व मानक नगर पुलिस उलझी रही।

वहीं घटना की जानकारी पर मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंच एसडीआरएफ टीम की मदद से नहर में गिरे युवक को निकलवा इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल भेजवाया। जहां जांच के बाद डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया दिया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित खुशी बिहार में 40 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र शंकर लाल अपनी पत्नी सुनीता, बेटे अंश व सात वर्षिय पुत्री महक संग रहकर एलआईसी एजेन्ट का कार्य करने के साथ अपने घर मे स्टेश्नरी व गिफ्ट सेन्टर की दुकान चलाते थे।
जबकि उनकी पुत्री महक पारा इलाके मे संचालित अवध स्कूल मे कक्षा चार की छात्रा है। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे बेटी महक को लेने अपनी पैसन बाइक से स्कूल गए थे। जहां से वापसी के दौरान खुशी विहार कॉलोनी मोड नहर पुलिया पर उनकी बाइक आनियंत्रित हो गई और वह नहर मे जा गिरे और उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
केसरी खेडा वार्ड पार्षद ने हाइवे रोड जाम कर पुलिस खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
केसरी खेडा वार्ड पार्षद जीतू यादव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर दी। लेकिन जिसके चलते उन्होंने बाराबिरवा दुबग्गा हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। जिसके पश्चात् मानक नगर थाना प्रभारी ने एसडीआरएफ टीम को बुलवा शव को नहर से निकलवाया लेकिन गोताखोरो की मदद से शव को नहर के बाहर निकलवाने का प्रयास नही किया। वहीं पार्षद जीतू यादव का कहना था गोताखोरो की मदद से नहर मे गिरे युवक को निकलवाने का प्रयास करती तो नहर मे गिरे युवक की जान बच सकती थी। जो पुलिस की कार्यशैली को शर्मशार कर रही है।
