पर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाए

ऋषिकेश। योगनगरी घूमने आए दो विदेशी मेहमानों के खोये बैग को पुलिस ने ढूंढकर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई। दोनों पर्यटकों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
मोटरसाइकिल से हरिद्वार की तरफ जाते समय अमेरिकन पर्यटक का एक बैग जिसमें 250 अमेरिकन डॉलर व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, कोयल घाटी के पास कहीं गिर गया। इसकी सूचना अमेरिकन पर्यटक ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसके बाद पर्यटक का खोया बैग ढूंढकर उस तक पहुंचाया गया। खोया कीमती बैग पाकर विदेशी पर्यटक ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल से घूमने आए एक पर्यटक का बैग जिसमें 18 हजार रुo नकद, ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज मौजूद थे रायवाला क्षेत्र में हाईवे पर कहीं खो गया था। पर्यटक की सूचना पर रायवाला थाना पुलिस ने उसे भी सकुशल बरामद कर उसके सुपुर्द कर दिया। दोनों पर्यटकों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
(रजनी गोयल)



