स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
PM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षण

पिपरी में चोरों का आतंक, पंचायत मित्र के घर पांच लाख की चोरी

पिपरी में चोरों का आतंक, पंचायत मित्र के घर पांच लाख की चोरी

  • छत के रास्ते घुसे तीन चोर, मां की आंख खुली तो सामने दिखे बदमाश, इसी सप्ताह गांव में दूसरी वारदात से दहशत

पायनियर संवाददाता। सीतापुर

कोतवाली देहात की कचनार चैकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार रात पिपरी गांव में चोरों ने पंचायत मित्र कुलदीप के घर धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर जेवरात समेत कीमती सामान साफ कर दिया। बक्सा टूटने की आहट पर कुलदीप की मां की नींद खुल गई। कमरे में पहुंचीं तो उनकी आंखों के सामने तीन अज्ञात चोर सामान खंगाल रहे थे। मां के शोर मचाते ही तीनों बदमाश मौके से भाग निकले। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से कचनार चैकी में तहरीर दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।
एक सप्ताह में दूसरी चोरी, ग्रामीणों में दहशत
सीतापुर। पिपरी गांव में इसी सप्ताह चोरी की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले चोरों ने मिथिलेश पुत्र राधेश्याम के घर को निशाना बनाया था। उस समय परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। चोर घर से करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर ले गए थे। लगातार दो घरों में चोरी के बाद ग्रामीणों में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें