स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
योगी सरकार की पहल: जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीरमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चनाराहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का शुभारंभनामांतरण प्रक्रिया होगी आसान, रजिस्ट्री के बाद स्वत: होगा नामांतरणयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथनिर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौतचुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थलपटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपायोगी सरकार की पहल: जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीरमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चनाराहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का शुभारंभनामांतरण प्रक्रिया होगी आसान, रजिस्ट्री के बाद स्वत: होगा नामांतरणयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथनिर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौतचुनाव 2027 की तैयारियां: डीएम ने दलों के साथ की बैठक, 2603 हुए मतदेय स्थलपटेल जयंती पर एकता दौड़ का आयोजन करेगी भाजपा

पत्नी को किचन में बंद कर अधेड़ ने लगाया फंदा

पत्नी को किचन में बंद कर अधेड़ ने लगाया फंदा

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। कृष्णा नगर क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी में रविवार रात शराब के नशे में एक अधेड़ ने पत्नी से विवाद के बाद पत्नी को किचन में बंद कर कमरे में फंदे से लटक गया। पड़ोसियों ने शोर सुन घर में पहुंच फंदे से लटके युवक को लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से कन्नौज के सौरिख समरावा के रहने वाले प्रदीप दुबे (40) पुत्र राजेंद्र दुबे बीते डेढ़ साल से पराग रोड स्थित सेक्टर-ईडी एक में किराए के मकान में अपनी पत्नी उपासना दुबे और दो बच्चों के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे बीते कुछ समय से कोई काम नहीं कर रहे थे। 

रविवार रात मृतक का अपनी पत्नी उपासना से शराब के नशे में विवाद हो गया था। जिससे गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मृतक ने रसोई घर में बंद कर दिया था और कमरे में आकर फंदा लगा लिया। उसी मकान में नीचे रह रहे दूसरे किरायेदारों ने शोर शराबा सुन ऊपर जाकर देखे तो पत्नी को किचन से बाहर निकाल अधेड़ को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सूचना पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें