स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजित

छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजित

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गोसाईगंज में सोमवार को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक जागरण उत्तर प्रदेश के राज्य संपादक आशुतोष शुक्ला मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह ने शिरकत की। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि  आशुतोष शुक्ला ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ाई करिए और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करने में जुट जाइए। उन्होंने छात्रों से कहा कि यदि जीवन में बड़ी सफलता हासिल करनी है तो अपने माता-पिता और गुरुजनों का सदैव सम्मान करें और उन्हें खुद से ऊपर मानें। अनुशासन और संस्कार ही आपको भीड़ से अलग बनाते हैं। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह ने श्री शुक्ला के विचारों की सराहना करते हुए छात्रों को ओरिएंटेशन का वास्तविक अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वागत नहीं, बल्कि जीवन की नई दिशा की ओर उन्मुख होना है।

समय का सम्मान करना सीखिए, क्योंकि जो समय को महत्व देता है, समय उसे सफलता देता है। संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों का भरपूर लाभ उठाएं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ. विवेक मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वहीं डीन अकैडमिक डॉ अरुण कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, प्रशासनिक कर्मचारियों तथा प्रत्येक सेमेस्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें