स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहगोरखपुर-शकूरबस्ती और बढ़नी-जालंधर के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल, दिल्ली-पंजाब के यात्रियों को मिलेगी सुविधामुक्केबाज सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से अब एक जीत दूरमिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप के जूनियर वर्ग का खिताब जीतास्क्वॉश में भारत की चमक, जोशना-अनाहत-अभय ने पक्के किए तीन पदकभारतीय महिला हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहकबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष-महिला टीमें फाइनल में, स्वर्ण से एक जीत दूरकमलजीत-सुरुचि ने साधा स्वर्णिम निशाना, राइफल थ्री पोजिशन टीम ने जीता रजतलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह

रक्षाबंधन पर बच्चों ने नीरज सिंह को बांधा रक्षासूत्र

रक्षाबंधन पर बच्चों ने नीरज सिंह को बांधा रक्षासूत्र

उज्जवल भविष्य का मिला आशीर्वाद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज,चिनहट एवं डीपीएस एकेडमी, इटौंजा,लखनऊ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें रक्षासूत्र बांधा। बच्चों ने आत्मीयता और स्नेह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बच्चों के हाथों बंधे रक्षासूत्र और उनके स्नेह से नीरज सिंह भावुक एवं अभिभूत नजर आए। इस अवसर पर नीरज सिंह ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की।

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और अपनापन जीवन में विशेष ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। कार्यक्रम में देव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एलएमपी सिंह, प्रबंधक शैल सिंह सहित शिक्षिकाएं अर्चना मिश्रा, अंकिता मिश्रा एवं नंदिनी पांडेय तथा शिक्षक मनोज पांडेय एवं धीरज पांडेय उपस्थित रहे।

बच्चों और शिक्षकों ने आत्मीय वातावरण में रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और उमंग नजर आई। नीरज सिंह ने भी बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें