मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के जयशंकर प्रसाद सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ए सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और चिकित्सको की पूरी टीम…

साझा करें WhatsAppFacebookX
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्राओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

पायनियर संवाददाता। बाराबंकी

सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के जयशंकर प्रसाद सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ए सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और चिकित्सको की पूरी टीम उपस्थिति रही। जिसमें डिप्टी सीएमओ द्वारा बच्चों को साफ सफाई और सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर बिमारी के बारे में भी बताया। सीएमओ द्वारा बच्चों को उचित खान-पान और व्यक्तिगत स्वच्छता की तरफ ध्यान देने के लिए कहा गया कार्यक्रम में आए हुए डॉक्टर अवधेश वर्मा ने छात्रों को एल्बेंडाजोल खाने के नियम के बारे में बताया।

कार्यक्रम में उपस्थिति रही डॉक्टर सुकृति सिंह द्वारा छात्राओं को बताया गया की पेट के कृमि से शरीर में खून की कमी हो जाती है जिससे कि उचित पोषण शरीर को नहीं मिल पाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य नंदिता सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीप शिखा त्रिपाठी द्वारा किया गया।