स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

नोएडा ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी, लखनऊ उपविजेता

नोएडा ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी, लखनऊ उपविजेता
  • ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में नोएडा ने 249 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, मेजबान लखनऊ 239 अंकों के साथ उपविजेता रहा जबकि वाराणसी की टीम 229 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। नोएडा की टीम ने ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ग्रो ऑर्गेनिक डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से राज एस्टेट पब्लिक स्कूल, पारा, लखनऊ में आयोजित चैंपियनशिप में नोएडा ने 249 अंक अर्जित करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं दस अंकों से पिछड़ा मेजबान लखनऊ 239 अंकों के साथ उपविजेता रहा जबकि वाराणसी की टीम 229 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) इंजीनियर अवनीश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया।  समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर  राज एस्टेट पब्लिक स्कूल की प्रबंध निदेशक आकांक्षा रस्तोगी उपस्थित रही। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आयोजन निदेशक डॉ. रूबी श्रीवास्तव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में वाराणसी, आगरा, झांसी, जौनपुर, बलिया, नोएडा, प्रयागराज, महोबा, कानपुर, मिर्जापुर और लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 275 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
तकनीकी निदेशक राखी सरकार के मार्गदर्शन में हुई चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, सुपर सीनियर वर्ग के साथ विशेष मॉम श्रेणी में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन, लयात्मक योगासन तथा कलात्मक समूह योग की स्पर्धाओं में अपनी कला व तकनीक का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन  के महासचिव एके सक्सेना, यूपी नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, संयुक्त सचिव राजेश वर्मा तथा लखनऊ योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव कृष्ण अवतार गुप्ता भी मौजूद रहे। इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि अजय दीप सिंह (रिटायर्ड आईएएस) के करकमलों द्वारा किया गया।
चैंपियनशिप में हुई स्पर्धाओं में आर्टिस्टिक योगासन टीम वर्ग में नोएडा ने सब जूनियर, जूनियर व सीनियर तीनों श्रेणियों में स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं तीनों ही श्रेणियों में लखनऊ की टीम ने रजत पदक जीते।पारंपरिक योगासन के सीनियर बालिका वर्ग में नोएडा की नित्या सिंघल पहले, तारिणी गुप्ता दूसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में नोएडा की अक्षिता ने स्वर्ण, खुशी ने रजत व व अहाना ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में  नोएडा की आरना पहले व  लखनऊ की सुमन दूसरे स्थान पर रही।
विशेष मॉम श्रेणी में लखनऊ की खिलाड़ियों ने सुपर सीनियर व सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। लयात्मक योगासन की सीनियर युगल स्पर्धा में लखनऊ के अनुराग व अतुल की जोड़ी ने स्वर्ण जीता। इस श्रेणी में लखनऊ के ही नैतिक व शशांक की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।पारंपरिक योगासन में सीनियर बालक वर्ग में अमन शुक्ला पहले, शुभम यादव दूसरे व दुर्गा प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे। सुपर सीनियर महिला वर्ग में लखनऊ की संगम वर्मा पहले, आरती सिंह दूसरे व अनुराधा पटेल तीसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर सुपर सीनियर पुरुष वर्ग में अनिल कुमार पहले व सुरेंद्र पाटिल तीसरे स्थान पर रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें