स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

नि.वर्तमान प्रधान/प्रशासक संघ महेवा के अध्यक्ष बने पवनदीप निषाद

नि.वर्तमान प्रधान/प्रशासक संघ महेवा के अध्यक्ष बने पवनदीप निषाद

  • सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुने गए, प्रधानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प

पायनियर संवाददाता। कालपी (जालौन)

विकासखंड महेवा कार्यालय में सोमवार को नि.वर्तमान प्रधान/प्रशासकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकासखंड क्षेत्र के अधिकांश ग्राम प्रधान एवं प्रशासक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नि.वर्तमान प्रधान/प्रशासक संघ महेवा के अध्यक्ष पद के लिए पवनदीप निषाद के नाम का प्रस्ताव ग्राम प्रधान सरसई राजेश सिंह द्वारा रखा गया। प्रस्ताव का अनुमोदन ग्राम प्रधान सिमरा शेखपुर सहित उपस्थित अधिकांश प्रधानों एवं प्रशासकों ने किया। इसके बाद पवनदीप निषाद को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद पवनदीप निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि सभी ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में कार्य कराने में आ रही समस्याओं, ग्राम निधि एवं मनरेगा से संबंधित भुगतान सहित अन्य समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि विकासखंड महेवा के सभी ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाना है। सभी साथियों के सहयोग और सुझाव से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रधानों एवं प्रशासकों ने पवनदीप निषाद को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और संगठन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बबलू महाराज प्रधान प्रतिनिधि मैनूपुर, सावित्री देवी प्रधान धामनी, कमल कांत प्रधान जीतामऊ, महादेव यादव प्रधान निपनियाँ, नन्हें प्रधान प्रतिनिधि रिनिया वैदेपुर, नीलम देवी प्रधान रायपुर, मगनलाल प्रधान भिटारी, मनोज कुमार प्रधान नसीरपुर, पवन दीप निषाद प्रधान कीरतपुर, राजेश कुमार प्रधान सरसई, नागेंद्र सिंह प्रधान मलथुआ, दिनेश कुमार यादव प्रधान बैरई , दीप्ति राठौर प्रधान सिम्हारा कासिमपुर, राजकुमारी शर्मा प्रधान दमरास ,भोज निषाद प्रधान गुढ़ाखास, नरेंद्र सिंह प्रधान प्रतिनिधि सरेनी, गजराज प्रधान सिमरा शेखपुर, गोपाल दास प्रधान मडैया  , नरेश बाबू प्रधान प्रतिनिधि दहेलखंड, बाल सिंह निषाद प्रधान देवकली, उमाशंकर निषाद, रामबाबू प्रधान शेखपुर गुढ़ा, माया देवी प्रधान मांगरोल, प्रधान हीरापुर मुन्नी देवी प्रधान हथनौरा, मथुरा प्रसाद प्रधान अटरा खुर्द, इंद्रपाल सिंह प्रधान महेवा, शिव सिंह प्रधान पडरी  आदि तीस ग्राम प्रधानों से अधिक रहे मौजूद l

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें