स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
दिव्यांग बच्चों ने डेयरी और बिस्किट फैक्ट्री में सीखी आधुनिक तकनीकऋषिकेश में महा योग ध्यान कुंभ के दूसरे दिन सामूहिक ध्यान और राष्ट्रीय विस्तार पर मंथनमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षणएम्स में वाहनों की पार्किंग पर शुल्क वसूली से लोगों में आक्रोशई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में कोहराम एक महीने पहले ही खरीदा था ई-रिक्शागंगा की लहरों पर भारत के शौर्य की उड़ान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदनसीमा की सुरक्षा पर खतरा! भारत-नेपाल सीमा जोड़ने वाली सड़क मौत का गड्ढा बनी, अफसर मस्त - ग्रामीण पस्तकागजों में गुलाबी है विकास, जमीन पर कीचड़ में फंसा है लालापुरवा का खड़ंजा - 15 साल से नहीं बदली तस्वीरभाजपा का बस्ता लगाने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा, डीएम से की शिकायतमास्टर चाबी से उड़ाता था बाइक, फाइनेंस की जब्त गाड़ी बताकर बेचता थादिव्यांग बच्चों ने डेयरी और बिस्किट फैक्ट्री में सीखी आधुनिक तकनीकऋषिकेश में महा योग ध्यान कुंभ के दूसरे दिन सामूहिक ध्यान और राष्ट्रीय विस्तार पर मंथनमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिलेभर में विशेष कैंप, डीएम ने किया निरीक्षणएम्स में वाहनों की पार्किंग पर शुल्क वसूली से लोगों में आक्रोशई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में कोहराम एक महीने पहले ही खरीदा था ई-रिक्शागंगा की लहरों पर भारत के शौर्य की उड़ान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदनसीमा की सुरक्षा पर खतरा! भारत-नेपाल सीमा जोड़ने वाली सड़क मौत का गड्ढा बनी, अफसर मस्त - ग्रामीण पस्तकागजों में गुलाबी है विकास, जमीन पर कीचड़ में फंसा है लालापुरवा का खड़ंजा - 15 साल से नहीं बदली तस्वीरभाजपा का बस्ता लगाने पर सपा नेताओं ने किया हंगामा, डीएम से की शिकायतमास्टर चाबी से उड़ाता था बाइक, फाइनेंस की जब्त गाड़ी बताकर बेचता था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस
  • मनोरंजन क्षेत्र की संभावनाओं पर की चर्चा

एजेंसी। नई दिल्ली। देश में नेटफ्लिक्स के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नेटफ्लिक्स के सह- मुख्य कार्यकारी अधिकारी (को-सीईओ) टेड सारंडोस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुए बुधवार देररात शब्द चित्र को एक्स पर साझा किया। दोनों के बीच मनोरंजन के वैश्विक आयामों पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, टेड सारंडोस से मिलकर खुशी हुई। भारत के मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत में कहानी कहने की एक समृद्ध परंपरा और रचनात्मक प्रतिभा का एक असाधारण भंडार है। इसका लाभ उठाकर सामग्री निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में देश की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने अपने शब्द चित्र के साथ नेटफ्लिक्स इंडिया की पोस्ट भी साझा की। इसमें कहा गया, ” भारत में नेटफ्लिक्स के 10 साल पूरे होने का जश्न! हमारे को-सीईओ टेड सारंडोस का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिलना सम्मान की बात रही। उन्होंने भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के अपने साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की। नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा, भारत में इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव की शुरूआत की गई है। यह एक ऐसा मंच है जो भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के साथ स्किलिंग और एजुकेशन पार्टनरशिप के जरिए भारत के क्रिएटिव टैलेंट की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।”

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें