स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाएशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरता

नवरात्रि को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजा सामग्री की दुकानों पर उमड़ने लगे श्रद्धालु

नवरात्रि को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, पूजा सामग्री की दुकानों पर उमड़ने लगे श्रद्धालु

मां दुर्गा की चुनरी, मुकुट और शृंगार सामग्री की बढ़ी मांग, दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

पायनियर ।  जौनपुर

शारदीय नवरात्रि को लेकर जिले के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु चुनरी, मुकुट, नारियल, कलश, माला और शृंगार सामग्री की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजारों में सजी दुकानों पर लाल और पीले रंग की चुनरियां, आकर्षक पोशाकें तथा पूजा में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्रियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

दुकानदारों ने नवरात्रि को देखते हुए अपनी दुकानों पर पूजा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखना शुरू कर दिया है। मां दुर्गा के लिए आकर्षक वस्त्र, चुनरी और मुकुट के साथ सजावटी सामान भी उपलब्ध हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। खासकर महिलाएं और परिवार के अन्य सदस्य पूजा की तैयारियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं।

नवरात्रि के दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और घरों में कलश स्थापना की परंपरा को देखते हुए दुकानदारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। बाजारों में बढ़ती रौनक से त्योहार का माहौल दिखाई देने लगा है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना के लिए जरूरी सामग्री जुटाने में लगे हैं। नवरात्रि को लेकर लोगों में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें