स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवासख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

नैनीताल समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

नैनीताल समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

  • हल्द्वानी, रामनगर, खटीमा, टनकपुर समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

पायनियर समाचार सेवा। नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम को लेकर अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट 6 अक्टूबर दोपहर 12:56 बजे से 7 अक्टूबर दोपहर 12:56 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। नैनीताल जिले में हल्द्वानी, रामनगर, मुक्तेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इसी तरह ऊधम सिंह नगर के खटीमा और गदरपुर, चंपावत के टनकपुर और लोहाघाट, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार व श्रीनगर, हरिद्वार के लक्सर, रुड़की व भगवानपुर तथा देहरादून के डोईवाला, मसूरी और चकराता क्षेत्र में भी गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग और अल्मोड़ा के कौसानी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम सक्रिय रह सकता है। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा मौसम खराब होने की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और अन्य असुरक्षित स्थानों के पास खड़े होने से बचने की जरूरत है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें