स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोच

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के साथ-साथ फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन से भी अपना करार समाप्त कर लिया था।

मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोच

नयी दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा को 2027 सत्र के लिए अपना नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। 40 वर्षीय उथप्पा 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह आईपीएल के पहले सत्र में भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। अब वह अपने अनुभव का इस्तेमाल टीम के बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में करेंगे।

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उथप्पा का स्वागत करते हुए कहा कि शुरुआती सत्र में टीम का हिस्सा रहने के बाद वह अब अपने व्यापक अनुभव के साथ फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं। टीम के मुताबिक, खेल की गहरी समझ, प्रभावी संवाद क्षमता और युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने का उनका कौशल टीम के लिए उपयोगी साबित होगा।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के साथ-साथ फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन से भी अपना करार समाप्त कर लिया था।

फ्रेंचाइजी ने पिछले सप्ताह बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को पदोन्नत कर मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने महेला जयवर्धने की जगह ली है। इस तरह 2027 सत्र से पहले मुंबई इंडियंस अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें