स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवासख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

मुंबई मेट्रो ग्रामीण इलाकों के डेयरी उत्पादों के लिए बड़े बाजार तक पहुंच दिला सकती है: फडणवीस

मुंबई मेट्रो ग्रामीण इलाकों के डेयरी उत्पादों के लिए बड़े बाजार तक पहुंच दिला सकती है: फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मुंबई मेट्रो, ग्रामीण इलाकों से डेयरी और अन्य कृषि उत्पादों को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए एक असरदार माध्यम बन सकती है, जिससे किसानों को राज्य की राजधानी में एक खास बाजार मिल सकेगा। सीएसएमटी मेट्रो स्टेशन पर वारणा कोआॅपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन के डेयरी उत्पाद बिक्री केन्द्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि मेट्रो लाइन तीन, मुंबई की नई जीवन रेखा बनकर उभरी है और यह एशिया का सबसे लंबा ‘सिंगल अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर’ है।

उन्होंने कहा कि परिवहन सेवाएं देने के अलावा, मेट्रो स्टेशन आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के तौर पर भी काम कर सकते हैं। इस मौके पर डेयरी विकास मंत्री अतुल सावे, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विधायक विनय कोरे, बीएमसी आयुक्त और मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन र्पोरेशन के प्रबंध निदेशक अश्विनी भिड़े मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर वाणिज्यिक पहल से ग्रामीण उत्पादों के सीधे शहरी ग्राहकों तक पहुंचने के मौके बनते हैं। कोल्हापुर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में किसानों द्वारा तैयार किए गए अच्छी गुणवत्ता के डेयरी उत्पाद अब इस बिक्री केन्द्र के जरिये मुंबई में उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से किसानों को बेहतर बाजार तक पहुंचने में मदद मिलेगी और साथ ही ग्राहक आसानी से अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि ये बिक्री केन्द्र रोजगार पैदा करने, व्यापार बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी योगदान देंगे। वारणा बिक्री केन्द्र को सिर्फ एक वाणिज्यिक उद्यम से कहीं ज्यादा बताते हुए फडणवीस ने कहा कि यह कोल्हापुर जिले के किसानों के आत्म-सम्मान और उद्यमशीलता का प्रतीक है। उन्होंने किसान और महिला सशक्तिीरण में योगदान के लिए वारणा ग्रुप की तारीफ भी की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें