स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवासख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाPM मोदी के दौरे से जगमगाएगी काशी! नमो घाट पर एयर शो, कपड़ा निर्माण इकाई का करेंगे उद्घाटनयूपी PET-2026 पर योगी सरकार का मेगा प्लान! नकल माफिया पर शिकंजा, लाखों अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देशजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवा

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर को दी 803 करोड़ रुपये से अधिक की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर को दी 803 करोड़ रुपये से अधिक की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बलरामपुर के विकास को नई गति प्रदान करते हुए विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम बिलरिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 803 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, चाबी एवं आवास स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बलरामपुर की विकास यात्रा एवं जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा मां पाटेश्वरी की पावन धरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर की धरती का ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रहा है। मां पाटेश्वरी धाम ने सम-विषम परिस्थितियों में इस सीमावर्ती क्षेत्र को देश एवं धर्म के साथ जुड़े रहने तथा प्रत्येक चुनौती का सामना करने की सामर्थ्य प्रदान की है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर आकर ऐसा अनुभव होता है, जैसे अपने घर आया हूं। उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों के परिश्रम एवं विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से खूब मेहनत कराइए, प्रदेश सरकार बलरामपुर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभान्वित:कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत विकास यादव एवं मो. शादाब को लैपटॉप प्रदान किए गए। इस योजना के माध्यम से बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के अंतर्गत किरन वर्मा एवं हिमांशु यादव को चाबी प्रदान की गई। इस योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा अजय कुमार पाल, हसन रजा एवं गुफरान अंसारी को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु 5-5 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। इस प्रकार तीनों लाभार्थियों को कुल 15 लाख रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बनाना एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।
इसके अतिरिक्त ‘‘मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)’’ के अंतर्गत किशना देवी, उर्मिला देवी, संगीता एवं ननका देवी को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। योजना के माध्यम से पात्र ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
वहीं ‘‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम)’’के अंतर्गत गुड़िया वर्मा एवं पिंकी को 45 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों को प्रदान किए गए विभिन्न योजनाओं के लाभ से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने, स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण को गति प्रदान करने का संदेश दिया गया।
बलरामपुर अब आकांक्षात्मक जनपद से संभावनाओं के जनपद के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय बलरामपुर की पहचान पिछड़े जनपद के रूप में होती थी, लेकिन आज विकास परियोजनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से जनपद नई पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कभी एक वोट उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा करता था, लेकिन मां पाटेश्वरी के आशीर्वाद, प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं जनता के सहयोग से वही वोट अब विकास एवं तरक्की का आधार बन गया है। आज बलरामपुर आकांक्षात्मक जनपद से आगे बढ़कर संभावनाओं के जनपद के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद के गरीब, किसान, नौजवान एवं महिलाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
प्रधानमंत्री से कराएंगे मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण:मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पाटेश्वरी के नाम पर स्थापित राज्य विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है। विश्वविद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत प्रधानमंत्री से इसका लोकार्पण कराया जाएगा।


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी वर्ष 1957 में बलरामपुर से पहली बार संसद पहुंचे थे। उनके नाम पर जनपद में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। जो स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में रिंग रोड निर्माण, चीनी मिल के विस्तार, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी तथा थारू जनजातीय संग्रहालय के माध्यम से जनजातीय संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनपद में नानाजी देशमुख द्वारा ग्रामोदय की परिकल्पना को साकार करने का कार्य किया गया था। महाराज बलरामपुर एवं महंत दिग्विजयनाथ महाराज के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक संकल्पों को भी स्मरण किया।

जनपद में सड़क, पुल एवं आधारभूत संरचना के विकास को मिली नई गति:मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व बलरामपुर की सड़कें अत्यंत खराब स्थिति में थीं तथा जनपद की गिनती प्रदेश के पिछड़े जनपदों में होती थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से 2017 तक मथुरा घाट पुल का निर्माण नहीं हो सका, लेकिन डबल इंजन सरकार बनने के बाद पुल निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाया गया।उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क, पुलों का निर्माण, रिंग रोड, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तार तथा औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर जनपद के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बलरामपुर के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गई है। सरयू नहर परियोजना सहित विभिन्न बड़ी परियोजनाएं जनपद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता:मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों में लगभग 9.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। आज बलरामपुर के युवा भी अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम के बल पर सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाएं युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर:मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने आपदा में जनहानि तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारण जनहानि एवं पशुहानि की घटनाओं में प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि पूर्व में बाढ़ एवं विभिन्न बीमारियां इस क्षेत्र की बड़ी समस्याएं थीं, लेकिन वर्तमान में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है तथा अराजकता, माफिया गतिविधियों एवं अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की भारत विरोधी गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने छांगुर का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों को सीमावर्ती क्षेत्रों में पनपने नहीं दिया जाएगा तथा जनसांख्यिकीय स्वरूप को अवैध रूप से बदलने के प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आन, बान एवं शान के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। अराजकता एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में अराजकता एवं दंगों की घटनाएं होती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा देश:मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। नए भारत की विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश सहित बलरामपुर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरयू नहर परियोजना, मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, सड़क एवं पुल निर्माण सहित विभिन्न परियोजनाएं जनपद में हो रहे व्यापक परिवर्तन का प्रमाण हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनरुद्धार, बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुरक्षा, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा बलरामपुर को विकास के नए प्रतिमानों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक सदर पल्टूराम विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा , विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला विधान परिषद सदस्य अवधेश सिंह 'मंजू' जिला पंचायत प्रशासक आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह 'शैलू' जी, नगर पालिका परिषद उतरौला की अध्यक्ष श सविता गुप्ता, आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गाशक्ति नागपाल , डीएम दो विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें